आपसी विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, सास अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wife stabbed to death in a dispute, mother-in-law hospitalized, police arrest accused husband and send him to jail

आपसी विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, सास अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी और अन्य को चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी पर अंकुश लगाकर उनके खिलाफ मुहिम मे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितम्बर 2025 को प्राथिया श्वेता टंडन उम्र 23 साल की शासकीय अस्पताल उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका पति सनी झा उर्फ जो प्रेम नगर दिल्ली में रहता है वर्तमान में पिछले कुछ महीने से ससुराल हथखोज पारा उतई में रह रहा है. उसके द्वारा पारिवारिक आपसी बात को लेकर विवाद होने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नीयत से घर में रखें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया. बीच बचाव करने आयी उसकी मां और दादी को भी चाकू से वार कर चोट पहुंचा कर वहां से भाग गया.
इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर आरोपी के पता तलाश और अन्य जांच कार्रवाई के लिए अलग से पुलिस टीम गठित कर आसपास संभावित स्थानों पर रवाना किया गया. जो आरोपी खोपली रोड पर होने की खबर मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लिया.
आरोपी के कब्जे से खून आलूदा कपड़ा घटना में उपयोग किए गए चाकू और अन्य सामग्री को जप्त किया गया. इस मामले में 25,27 आर्म्स ऐक्ट जोड़ी गई. घटनास्थल का वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी से निरीक्षण कराया. और पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू और दुसरे सबूत इकठ्ठा कर जप्ती की कार्यवाही किया गया.
आरोपी के खिलाफ मामले में जरुरी वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा और आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही.
पीड़िता ने बताया कि जब उसकी मां और दादी बीच-बचाव करने आईं. तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गईं. घायलों को फौरन इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं.
पारिवारिक विवाद के चलते हुए इस हमले ने स्थानीय लोगों को दहला दिया है. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सनी झा अकसर पत्नी से झगड़ा करता था. वह दिल्ली का रहने वाला है और कुछ समय से पत्नी के मायके हथखोजपारा में रह रहा था. शुक्रवार को हुए विवाद में उसने आपा खोकर जानलेवा हमला कर दिया.
आरोपी
सनी झा उर्फ शिव पिता अमलेश झा उम्र 25 साल पता- मकान नंबर 290 गली नंबर 2 सोम बाजार रोड किरा ड़ी सुलेमान नगर प्रेम नगर 3 नागलोई दिल्ली थाना प्रेम नगर नई दिल्ली हाल पता महेंद्र टंडन का घर हथखोज पर उतई थाना उतई थाना उतई जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t