महिला पंच और पति सहित बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज आरोप, पिता ने पुलिस से की शिकायत, जांच के बाद सीएसपी बोले- झूठी शिकायत
Sensational allegation of kidnapping of woman panch and children including her husband, father complained to police, after investigation CSP said - false complaint
कोरबा : रजगामार चौकी क्षेत्र से अपहरण का एक सनसनीज़ मामला सामने आया. ग्राम करूमौहा के रहने वाले ग्वाल राम यादव ने पुलिस को लिखित शिकायत दी. जिसमें उनके बेटे, बहू और पोता, पोती को सरपंच और उनके सहयोगियों के द्वारा किडनैप कर लिया गया है. जबकि हिला पंच के कथित अपहरण का मामला जांच में पूरी तरह झूठा निकला है.
पीड़ित ग्वाल राम यादव ने कहा कि उनके बेटे-बहू और पोता-पोती सभी उन लोगों के कब्जे में हैं. पीड़ित ने पुलिस से गुजारिश किया कि वो उनके परिवार वालों को उनके कब्जे से मुक्त कराएं. पीड़ित परिवार की शिकायत मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना की जानकारी आला अधिकारियों को भी दी गई है.
हालांकि सीएसपी ने अपहरण जैसी बात से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि जिस महिला और उसके पति के अपहरण की बात कही जा रही है, वो अपने बच्चों के साथ कहीं और रह रहे हैं. जल्द ही पूरा परिवार लौट आएगा.
शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरा पूरा परिवार ग्राम करूमौहा के भैसमा, जिला कोरबा में रहता है. मेरी बहू निर्मला, पति दिलमोहन ग्राम पंचायत करूमौहा के वार्ड नंबर 4 से निर्वाचित पंच है. वर्तमान समय में सरपंच के मनमाने रुख को देखते हुए ग्राम पंचायत करूमौहा के निर्वाचित पंचों के द्वारा सरपंच कविता कांदे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. जिसका सम्मिलन अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व के आदेश के तहत 25 मार्च को नियत किया गया है. इसके कारण करूमौहा की सरपंच कविता कांदे और उसके समर्थक लक्ष्मीनारायण खाण्डे, अंतुलाल, गंगाराम रात्रे, चैतराम मंझवार, छवि मंझवार और चन्द्रकुमारी रात्रे द्वारा मेरी बहू निर्मला उसके पति और बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए. 16 मार्च को दोनों को ये लोग अपने साथ ले गए थे. आज 21 तारीख तक मेरा परिवार घर नहीं लौटा है. मेरे बेटे, बहू और पोता पोती का अपहरण कर लिया गया है. उनको वापस घर नहीं आने दिया जा रहा है.
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब वो अपने बेटे बहू की जानकारी लेने के लिए जाते हैं तो उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया जाता है. वो अपने बेटे बहू से फोन पर बात भी नहीं कर पा रहे हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि वो बस चाहते हैं उनका परिवार घर लौट आए.
घटनाक्रम के बारे में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा, ''ग्राम पंचायत करुमौहा में गांव में 25 तारीख को एक अविश्वास प्रस्ताव सरपंच के खिलाफ लाया जाना है. जिस पर वोटिंग होनी है. इस दौरान हमें एक पक्ष की तरफ से यह खबर मिली कि एक महिला पंच अपने पति के साथ और अपने बच्चों के साथ गांव में मौजूद नहीं है. पुलिस द्वारा तफ्तीश की गई, मोबाइल फोन के जरिए चौकी प्रभारी द्वारा बात किया गया है. प्रभारी ने बताया है कि वह मालखरौदा क्षेत्र में अपने परिजन के यहां निवास कर रही हैं. जिनके जल्द वापस आ जाने की संभावना है. अब तक की जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. जैसे ही परिवार वापस आएगा। उनका बयान दर्ज किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



