टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को को मिला बड़ा सम्मान, सरकार ने दिया खास तोहफा, अब पुलिस विभाग के डीएसपी बनकर करेंगे देश की सेवा
Team India fast bowler Mohammad Siraj got a big honour the government gave a special gift now he will serve the country by becoming DSP of the police department
तेलंगाना : टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के फैंस के लिए बड़ी खबर है. बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इस तेज गेंदबाज को आराम दिया गया है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलते दिखेंगे. सिराज ने नवंबर 2017 में कीवियों के खिलाफ ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 29 टेस्ट में 78, 44 ODI मैच में 71 और 16 टी20 इंटनरनेशनल मुकाबलों में 14 विकेट झटके हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज DSP बन गए हैं.
शुक्रवार (11 अक्टूबर) को उन्हें तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके साथ ही सिराज ने आधिकारिक तौर पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पदभार संभाल लिया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर तेलंगाना सरकार ने ऐलान किया था कि सिराज को ग्रुप-1 की नौकरी दी जाएगी.
30 साल के मोहम्मद सिराज के अलावा दो बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन को भी DSP कैडर के ग्रुप-1 की नौकरी देने की घोषणा की गई थी. इसके लिए राज्य सरकार ने तेलंगाना (सार्वजनिक सेवाओं में नियुक्तियों का विनियमन, स्टाफ पैटर्न और वेतन संरचना का युक्तिकरण) अधिनियम 1994 में भी संशोधन किया था. निकहत जरीन ने 18 सितंबर को DSP के रूप में कार्यभार संभाला था. वहीं अब सिराज की भी नियुक्ति हो गई है. सिराज को DSP पद के अलावा तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के जुबली हिल्स के रोड नंबर 78 पर 600 वर्ग गज जमीन दी है. ये जमीन सिराज को घर बनाने के लिए आवंटित की गई है.
कई क्रिकेटर कर चुके हैं पुलिस में काम:
टीम इंडिया के कई क्रिकेटर पुलिस महकमे के लिए काम कर चुके हैं. कुछ इस समय भी कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों में पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा, हरभजन सिंह, महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ती शर्मा, हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल है.
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. सिराज के पिता ऑटो चलाते थे. बावजूद इसके सिराज यहां तक पहुंचने में कामयाब रहे. सिराज को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता का अहम रोल रहा है. इस गेंदबाज की कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें अब डीएसपी बना दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



