नाबालिग लड़के की हत्या के बाद शहर में तनाव का माहौल, लाठी डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, रामसागर पारा पुलिस छावनी मे तब्दील, आरोपी फरार
Tension prevails in the city following the murder of a minor boy who was beaten to death with sticks and clubs; the Ramsagar Para area has been turned into a police cantonment, and the accused is absconding.
कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में रविवार देर शाम आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई. जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. रामसागर पारा निवासी कृष्णा यादव का नाबालिग बेटे रवि यादव की हत्या मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने कर दी हैं.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. हालात को कंट्रोल करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई. पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार गश्त शुरू कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. गंभीर रूप से घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वारदात के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश और पूछताछ की कार्रवाई जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



