पत्रकार पर जानलेवा हमले के फरार मुख्य आरोपी उमेश्वर साहू और रविकांत आखिरकार बेमेतरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The absconding main accused of murderous attack on the journalist, Umeshwar Sahu and Ravikant were finally arrested by the police from Bemetara and sent behind bars
बालोद : बालोद जिला अंतर्गत मरकाटोला स्थित देवकी बाई ठाकुर के फार्म हाउस खसरा नंबर 341में अवैध रेत भंडारण में जांच बाबत पहुंचे राजस्व टीम को हाईवा वाहन से कुचलने का प्रयास और पत्रकार कृष्णा गंजीर की हत्या करने की नियत से किए गए जानलेवा हमले के फरार आरोपी उमेश्वर कुमार उर्फ ओमू साहू और रविकांत साहू को पुलिस प्रशासन ने प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों के भारी दबाव के बाद अनमने मन से ही सही आख़िरकार बेमेतरा से गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा.
वहीं आरोपियों को गुरुर थाना से न्यायालय बालोद ले जाते समय नेतृत्व कर रहे सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू के द्वारा ग्राम कन्नेवाड़ा में पुलिस वाहन को रोककर आरोपीयों ओमू साहू एवं रविकांत साहू को चिकन बिरयानी खिलाने की भी बात कही जा रही है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू ग्राम कन्नेवाड़ा में आरोपियों को कथित रुप से चिकन बिरयानी खिलाकर पुलिस वाहन के पास पैदल वापस ला रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ओमू साहू और रविकांत साहू अपराध कारीत कर लगातार स्थान बदल-बदल कर भागे-भागे छुप रहा था. इन्हें बालोद जिले के कुछ नेताओं का संरक्षण मिलने की भी जानकारी मिली है. जिसके चलते इन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे थे. लेकिन पत्रकारों के प्रदेश व्यापी उग्र अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की अल्टीमेटम से घबराई पुलिस प्रशासन अपनी खाल बचाने एवं फजीहत होने से बचने के लिए आखिरकार इन आरोपियों को 24 मई को बेमेतरा से गिरफ्तार करना पड़ा.
जबकि इसके पहले पुलिस प्रशासन को इनके छुपने की लोकेशन पत्रकारों सहित अन्य लोगों के जरिए लगातार दिया जाता रहा लेकिन पुलिस प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही थी.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2025 को अनुविभागीय अधिकारी गुरूर के निर्देश पर रेत की अवैध भंडारण पर कार्यवाही करने पहुंची राजस्व विभाग के पटवारी एवं मामले में खबर संकलन करने पहुंचे पत्रकार कृष्णा गंजीर पर कुख्यात रेत चोर उमेश्वर कुमार उर्फ ओमू साहू पिता गौकरण साहू पोता अमोल राम निवासी चूल्हापथरा एवं रविकांत पिता सोहन लाल साहू निवासी ग्राम गुरूर तथा उनके आठ गुंडों राजू साहू, कोमल निर्मलकर, तालेश्वर वर्मा, हेमराज सिन्हा, हमेश्वर, गुलशन, विजय कुमार ठाकुर तथा एक अन्य ने हत्या करने की नियत से लोहे की पाइप एवं डंडों से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था.
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आठ आरोपियों को तत्काल मौके पर गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य सरगना उमेश्वर कुमार उर्फ ओमू साहू और रविकांत साहू फरार होने में कामयाब हो गए थे. जिसे बेमेतरा से गिरफ्तार कर लिया गया और 25 मई 2025 को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



