वॉटरफॉल में फिर मिली युवती की लाश, इलाके में फिली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, इधर नरहरा जलप्रपात में दो युवक बहे, रेलिंग थामकर बचाई जान
The body of a girl was found again in the waterfall, sensation spread in the area, police started investigation, here two youths got swept away in Narhara waterfall, saved their lives by holding the railing
वॉटरफॉल में फिर मिली युवती की लाश
गरियाबंद : गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार देर रात एक रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया. मैनपुर ब्लॉक में करीबहरा वॉटरफॉल के नीचे एक 19 साल की युवती लाश मिलने से सनसनी फैल गई. यह मामला गरियाबंद के ही करीबहरा वॉटरफॉल का है.
मिली जाकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के सबसे ऊंचाई 3000 फीट पर बसे आमामोरा के करीब बहने वाले करीबहरा वॉटरफॉल में युवती ललिता बाई उम्र 19 साल की लाश कुछ लोगों ने देखा. जिसके बाद मैनपुर पुलिस को खबर दी गई. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
लाश को ग्रामीणों ने वॉटरफॉल के नीचे से उपर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अग्रिम कार्यवाही जारी है. लड़की के खुदकुशी या पैर फिसलने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. घटना कल गुरुवार शाम की बताई जा रही है. लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. आसपास के लोगों ने इस मामले में हत्या का लाश फेंके जाने की आशंका जाहिर की है.
बता दें कि यह वही इलाका है. जिसे जिले का सबसे ऊंचा गांव में से एक माना जाता है. यह करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है. जहां न नेटवर्क है. न ही तुरंत पुलिस पहुंच.. कल शाम ललिता के डूबने की खबर सामने आई. लेकिन शाम होने के समय जानकारी मिलने के कारण रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच पाई. देर रात ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए उसका शव पानी के भीतर से बाहर निकाला.
इस मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या ललिता खुद कूद गई थी? या फिर उसका पैर फिसला और वो झरने में समा गई? या फिर कुछ और? अब तक खुदकुशी और हादसे दोनों ही कोणों की चर्चा है. लेकिन सच्चाई का पता नहीं चला है. तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगा.
गौरतलब है कि पिछले महीने जुलाई में ही गरियाबंद के मशहूर गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आई रायपुर की युवती महविश खान की डूबने से मौत हो थी. रायपुर से आईं 5 युवतियां और 2 युवक गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान 23 साल की महविश खान पानी की तेज धारा में बह गई और लापता हो गई थी. महविश रायपुर के राजा तालाब इलाके की रहने वाली थी. काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया जा सका था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नरहरा जलप्रपात में दो युवक बहे, रेलिंग थामकर बचाई जान
धमतरी : धमतरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नरहरा जलप्रपात में दो युवकों के बह जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज बहाव में गुलाटी खाता हुआ रेलिंग की ओर बहता है. जबकि दूसरा युवक भी पानी के साथ तेजी से खिसकता है. रेलिंग का सहारा लेकर दोनों युवकों ने खुद की जान बचाई और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई बारिश की वजह से जलप्रपात का पानी लेवल काफी बढ़ चुका है. जिससे बहाव बहुत तेज हो गया है. इसके बावजूद बड़ी तादाद में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और जलधारा के नजदीक जाकर खतरा मोल ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों युवक करीब 15 फीट गहरे हिस्से में बहने से बच गए. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक प्रशासन से सख्त सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं. जलप्रपात के किनारे सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और गार्ड की तैनाती को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां युवक बहे. वहां से करीब 15 फीट नीचे एक और गहराई है. जिसकी सटीक माप केवल पानी सूखने के बाद ही हो पाती है. अगर युवक वहां तक पहुंच जाते तो शायद उन्हें बचा पाना मुश्किल होता.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



