कार ने डॉक्टर की मां को रौंदा, मवेशी बचाने अनियंत्रित होकर स्विफ्ट डिजायर तीन बार पलटी, ड्राइवर फरार, परिवार में पसरा मातम

The car crushed the doctor's mother, Swift Dzire overturned three times after losing control to save the cattle, the driver absconded, the family is in mourning

कार ने डॉक्टर की मां को रौंदा, मवेशी बचाने अनियंत्रित होकर स्विफ्ट डिजायर तीन बार पलटी, ड्राइवर फरार, परिवार में पसरा मातम

कसडोल : कसडोल क्षेत्र में इन दिनों मवेशियों के सड़कों पर बैठने की वजह से सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रोजाना कहीं न कहीं छोटे बड़े हादसे सामने आ रहे हैं. रविवार को आद्या हास्पिटल के संचालक डा. सुरेंद्र दिव्याकर की माता की जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे रायपुर निवासी विशाल खैरवार पिता हेमलाल खैरवार, उम्र 26 साल अपने साथी विनय सोनी, पिता संजय सोनी, उम्र 27 साल, निवासी आमगांव, जिला सक्ती के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रायपुर की तरफ जा रहा था.
कसडोल रिंग रोड पर अचानक सामने मवेशी आ गया. जिससे घबरा कर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. कार पहले सड़क किनारे रखे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई. फिर पलटते हुए किनारे खड़ी रामायण बाई दिव्याकर पति घनश्याम दिव्याकर उम्र 65 साल को अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रुप से घायल रामायण बाई को फौरन हास्पिटल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्र. 49/25 धारा 106(1) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB