छत्तीसगढ़ में फिर दिखा रफ्तार का कहर, बाइक को ठोकर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

The dangers of speeding struck again in Chhattisgarh, as a car collided with a parked truck after hitting a motorcycle. Two people died tragically at the scene, and four others are in critical condition.

छत्तीसगढ़ में फिर दिखा रफ्तार का कहर, बाइक को ठोकर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग फौरन मौके पर दौड़ पड़े. कुछ ही देर में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडी थाना क्षेत्र में अर्टिका कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया. अनियंत्रित कार ने पहले सड़क पर जा रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद कार कुछ ही दूरी पर जाकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी.
कार और ट्रक की भीषण टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान यस करण और आकाश बोरकर के रुप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
हादसे में कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को फौरन स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें ख़ास निगरानी में रखा गया है.
कार सवार लोग अर्टिका कार को किराए पर लेकर कहीं से लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया. हादसे की खबर मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की असल वजह मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t