मर्डर की खौफनाक साजिश का PM रिपोर्ट से खुलासा, पति ही निकला हत्यारा, पत्नी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

The horrific murder plot was revealed by the post-mortem report; the husband turned out to be the killer, strangling his wife to death. The accused has been arrested.

मर्डर की खौफनाक साजिश का PM रिपोर्ट से खुलासा, पति ही निकला हत्यारा, पत्नी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के लिंहाईपुर गांव में बीते दिनों हुई एक महिला की सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. शुरुआती तौर पर महिला के पति और ससुराल पक्ष के द्वारा इस मौत को सामान्य बताने की कोशिश की गई थी. लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने सच्चाई को उजागर कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई की महिला की गला दबाकर हत्या की गई है. मामले में पुलिस ने महिला के पति दीप सागर बंजारे को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी को सरोजनी बंजारे को नाजुक हालत में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत के हालात संदिग्ध होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही साफ हो गया कि महिला की मौत स्वाभाविक नहीं. बल्कि गला दबाकर की गई निर्मम हत्या है. इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का होने के चलते थाना प्रभारी नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में तत्काल विशेष जांच टीम गठित की गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने मामले की बारीकी से जांच शुरु की. जांच के दौरान मृतका के परिजनों, पड़ोसियों और अन्य संभावित गवाहों से पूछताछ की गई. साथ ही घटनास्थल से मिले सबूतों को भी बारीकी से खंगाला गया.
जांच के दायरे में सबसे पहले मृतका के पति दीप सागर बंजारे और ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया. पुलिस की सख्त पूछताछ और सबूतों के सामने आखिरकार मृतका का पति टूट गया. पूछताछ के दौरान दीप सागर बंजारे ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सरोजनी बंजारे की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली.
आरोपी के जुर्म कबूलकरने के बाद पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया. जरुरी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB