घर की नौकरानी ने ही लगातार चुराए नगदी और जेवरात, CCTV से हुआ खुलासा, काम वाली बाई समेत खरीददार पुरुषोत्तम सोनी भी गिरफ्तार

The housemaid repeatedly stole cash and jewellery, CCTV footage revealed. The maid and buyer Purushottam Soni were also arrested.

घर की नौकरानी ने ही लगातार चुराए नगदी और जेवरात, CCTV से हुआ खुलासा, काम वाली बाई समेत खरीददार पुरुषोत्तम सोनी भी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक मकान से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मकान मालिक के घर काम करने वाली महिला ही चोरी की आरोपी निकली. पुलिस ने आरोपी महिला सहित चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमार्ग पर स्थित भानु डेंटल क्लिनिक के प्रथम तल में कमल किशोर दुबे रहते हैं. उनके घर से लगातार नगदी और जेवरात गायब हो रहे थे. शक होने पर श्री दुबे ने अपने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए. इसकी जानकारी से अनजान घर में काम करने वाली माना बाई चोरी की वारदात को अंजाम देती रही. बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद दुबे ने बांकीमोंगरा थाना में शिकायत दर्ज कराई.
खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने चोरी की बात कबूल कर ली. महिला ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात पुरुषोत्तम सोनी को बेच दिए थे. पुलिस ने पुरुषोत्तम सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3600 रुपये नगद, एक जोड़ी झुमका (टॉप) और एक जोड़ी पायल बरामद किया है. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB