शेयर मार्केट व रियल स्टेट में 15% मुनाफे का झांसा देकर 30 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड प्रमोद गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Mastermind Pramod arrested for fraud of Rs 30 crore by promising 15% profit in share market and real estate; search continues for absconding accused

शेयर मार्केट व रियल स्टेट में 15% मुनाफे का झांसा देकर 30 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड प्रमोद गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित पिछले कई साल से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा औत आसपास के जिलों के लोगों को निवेश के नाम पर लालच देकर ठगी कर रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कामता थाना शिवरीनारायण निवासी महेन्द्र कुमार कश्यप ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जून 2024 में उसकी पहचान जवाहर नगर, अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव पिता स्व मोचन दास वैष्णव 40 साल से हुई थी. प्रमोद कुमार वैष्णव ने खुद को शेयर मार्केट और रियल स्टेट का कारोबारी बताते हुए हर महिना 15% मुनाफा देने का लालच दिया. भरोसा दिलाने के लिए आरोपित ने अपने नाम से इकरारनामा और एचडीएफसी बैंक का 10 लाख रुपये का चेक भी दिया.
बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए गए 10 लाख रुपये महेंद्र कुमार कश्यप ने आरोपित प्रमोद कुमार वैष्णव को नगद दे दिया. कुछ समय बाद आरोपित का मोबाइल बंद हो गया और वह घर से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अकलतरा में धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. आरोपी के अन्य साथी फिलहाल फरार हैं. जिनकी पतासाजी जारी है. इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा और थाना स्टाफ का सहयोग रहा.
10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी
जांच के दौरान सामने आया कि कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख रुपये और हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से 5 लाख रुपये की ठगी भी इसी तरीके से की गई थी. आसपास पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपित ने 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की है. सभी को आरोपी द्वारा चेक और इकरारनामा दिया गया था.
आरोपित के पास से 20 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों में करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी के पास से वेगनआर कार CG11 M 8955 (करीब 4 लाख रुपये) कार CG11 B 5814 (करीब 8.50 लाख रुपये) यामाहा मोटरसाइकिल CG-1 BL 3379 (पुत्र के नाम से) कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है. अन्य अर्जित संपत्तियों, भूमि और मकान की जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB