कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से होगा निर्धारित, कई नियमों में हुआ बदलाव, अब छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन के बाद मिलेंगे 30 हजार

The market value of agricultural land will now be determined by the hectare rate, several rules have been changed, and female students will receive 30,000 rupees upon college admission.

कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से होगा निर्धारित, कई नियमों में हुआ बदलाव, अब छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन के बाद मिलेंगे 30 हजार

कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से होगा निर्धारित, कई नियमों में हुआ बदलाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नियमों में अहम् बदलाव किए हैं। अब तक लागू “छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत नियम, 2000” का नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” कर दिया गया है.
नए बदलाव के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से निर्धारित किया जाएगा. इसके साथ ही वर्ग मीटर के आधार पर गणना की पूर्व प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है.
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तित भूमि के मूल्य निर्धारण में भी बदलाव किया गया है. पहले इसके लिए सिंचित भूमि की दर से ढाई गुना मूल्य लिया जाता था. लेकिन अब यह प्रावधान हटाकर हेक्टेयर दर से ही मूल्य तय किया जाएगा.
इन संशोधनों को दस्तावेजों के पंजीयन एवं प्रभार्य शुल्क निर्धारण में लागू किया जाएगा. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए प्रावधानों की जानकारी अधीनस्थ कर्मचारियों को दें ताकि भूमि पंजीयन की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी पैदा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

अब छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन के बाद मिलेंगे 30 हजार

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है. अब राज्य के सरकारी स्कूलों से 12वीं पास करने वाली छात्राएं जब कॉलेज में दाखिला लेंगी. तो उन्हें हर साल 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी. यह योजना महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरु की गई है, जिससे आर्थिक समस्याओं के कारण किसी भी छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो.
सरकारी स्कूल से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन के बाद हर साल 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.
योजना की पंजीयन प्रक्रिया बहुत सरल और पारदर्शी होगी. छात्राएं ऑनलाइन या कॉलेज के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी और उन्हें सिर्फ जरुरी दस्तावेज ही जमा करने होंगे. आवेदन जल्द शुरु होंगे. जिसके लिए पात्र छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या कॉलेज में जाकर आवेदन करना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t