मृत घोषित युवक अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद लौटा घर, परिवार और गांव वालों में खुशी का माहौल, इधर पुलिस हैरान- वो कौन था?

The young man declared dead returned home three days after the funeral, there was an atmosphere of happiness among the family and villagers, meanwhile the police were surprised - who was he?

मृत घोषित युवक अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद लौटा घर, परिवार और गांव वालों में खुशी का माहौल, इधर पुलिस हैरान- वो कौन था?

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तीन दिन पहले मृत घोषित कर अंतिम संस्कार किया गया युवक अचानक घर लौट आया. युवक को जिंदा देखकर परिवार सक्ते में आ गया और उन्हें अपनी आखों पर भरोसा ही नहीं हुआ. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रपुर का रहने वाला परषोत्तम दो तीन दिनों से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई. पुलिस की टीम जब उसकी तलाश में जुटी थी. तभी 1 नवंबर को  बायपास रोड के पास देवपुरी-मानपुर सीमा पर स्थित कुएं में एक युवक का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परषोत्तम के घर वालों को दी. कपड़े और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान परषोत्तम के रुप में की थी. जिसका उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया था.
लेकिन अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद 4 नवंबर को परषोत्तम जिंदा घर लौट आया. परषोत्तम को जिंदा देखकर तो पहले उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. फिर उसे गले लगा लिया. परषोत्तम ने बताया कि वह अंबिकापुर में अपने रिश्तेदार के यहां रुका था. लेकिन अब पुलिस के सामने एक नई चुनौती आ खड़ी हुई है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया वह आखिर कौन था. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t