रायपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला पत्रकार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, हालत नाजुक, चालक फरार, तलाश जारी

Tragic accident in Raipur: A woman journalist crossing the road was crushed by a speeding trailer, her condition is critical, the driver is absconding, search is on.

रायपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला पत्रकार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, हालत नाजुक, चालक फरार, तलाश जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बीती शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद उनका मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिसकी वजह से फौरन संपर्क और मदद में भी दिक्कतें आईं.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला पत्रकार गायत्री सिंह सड़क पार कर रही थीं. तभी एक तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक चालक ने कुचला. आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे. हादसे के समय मोबाइल फोन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे तुरंत संपर्क करना मुश्किल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.
तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह हादसा अचानक हुआ और घायल महिला को फौरन डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया.
चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है और चोटें इतनी गंभीर हैं कि पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी और कटौती (अंपुटेशन) की संभावना भी जताई जा रही है.
ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है. फिलहाल चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद आसपास का क्षेत्र पुलिस ने सील कर दिया और ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरु कर दी गई है. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना वाहन के तेज गति और संभवतः सड़क पर लापरवाही के कारण हुई. हादसे के बाद परिवार, सहकर्मी और मीडिया संगठनों ने चिंता जताई है और पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. परिजन जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t