खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान मिला कम, भौतिक सत्यापन में पकड़ाई गड़बड़ी, 28 लाख की हेराफेरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कांशी राम गिरफ्तार
920 quintals of paddy was found missing at the procurement centre, irregularities were detected during physical verification, Rs 28 lakh was embezzled, computer operator Kanshi Ram was arrested.
बिलासपुर : धान खरीदी में गड़बड़ी कर शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के खरीदी केंद्र में ऑपरेटर ने 920 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी की. जिसकी कीमत 28 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने पुलिस से शिकायत किया कि सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितता की गई है. यहां जांच में धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान की कमी पाई. कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने फर्जी तरीके से धान की खरीदी की है. जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान 28 लाख 52 हजार रुपए की हेराफेरी पकड़ी गई.
इस मामले की शिकायत के बाद संयुक्त जांच दल गठित की गई. टीम ने जब भौतिक सत्यापन किया तो केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया. जांच में पता चला कि यह कृत्य खरीफ विपणन वर्ष 2025 की धान उपार्जन नीति का सीधा उल्लंघन है. आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने जानबूझकर फर्जी प्रविष्टियां कर धान खरीदी दर्शाई. जबकि वास्तव में उतनी मात्रा में धान केंद्र में मौजूद ही नहीं था. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कांशी राम को उसके निवास ग्राम एरमसाही में दबिश देकर गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



