ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फोटो शूट कर लौट रहे फोटोग्राफर की मौत, कैमरा ऑपरेटर घायल, बाइक ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, युवक की गई जान
Truck hits car, photographer returning after photo shoot dies, camera operator injured, bike hits scooter rider, youth dies
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फोटो शूट कर लौट रहे फोटोग्राफर की मौत, कैमरा ऑपरेटर घायल
दल्लीराजहरा : देर रात ट्रक-कार टक्कर में एक की मौत हो गई. वहीं दूसरा जख्मी हो गया. आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. काफी मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकाला गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात 2: 30 बजे के आसपास गुजरा दानी टोला मार्ग पर CG04 PR 0516 ट्रक दुर्ग की तरफ से आ रही थी. वहीं दल्ली मार्ग से जा रही स्विफ्ट कार नंबर CG07 LR 8800 में आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए.
कार में दो लोग सवार थे. जिसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दूसरे को अस्पताल ले जाया गया मृतक का नाम नंदकिशोर पिता कपिल निवासी खुर्सीपार भिलाई बताया जा रहा है. काफी मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकाला गया. हादसे की वजह अज्ञात है. ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.
मालुम हो कि उक्त मार्ग में रात 9 बजे के बाद से लगातार भारी वाहनों का आवागमन रहता है. कई बार नशे की हालत में ट्रक सवार अनियंत्रित गति से हादसों को अंजाम देने से बाज नहीं आते हैं. जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बाइक ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, युवक की गई जान
दुर्ग/भिलाई : भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरु नगर चौक से पहले एक तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार चंद्र प्रकाश साहू उर्फ पप्पू उम्र 43 साल की मौत हो गई.
भिलाई निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि चंद्र प्रकाश कैंप 1 शास्त्री नगर मुन्ना होटल के पास भिलाई में रहता था. उसकी दोनो किडनी खराब हो चुकी हैं. इससे वो हर 15 दिन में भिलाई हाइवे में डी मार्ट के आगे स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल डायलिसिस कराने जाता था.
शनिवार को भी वो अपनी स्कूटी से आरोग्यम हॉस्पिटल डायलिसिस कराने गया था. वहां से रात 10 बजे के करीब स्कूटी चलाकर अकेले धीरे-धीरे भिलाई की तरफ आ रहा था. वो बाईपास से होते हुए नेहरु नगर चौक की तरफ आ रहा था. तभी रायपुर पासिंग बाइक CG 04 NM 2396 का चालक छोटू शर्मा काफी तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आया और स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. ओमप्रकाश टक्कर से दूर जा गिरा और उसके सिर व अन्य जगहों में चोट आई. खबर मिलते ही डायल 112 की टीम वहां पहुंची. उसे वहां से सुपेला अस्पताल भेजा गया. जहां से बीएम शाह रेफर कर दिया गया. जाते-जाते रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही का रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



