देशी शराब दुकान के सामने हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

The murder case in front of a liquor shop was solved within 24 hours; police arrested three accused, including a minor, and sent them to jail.

देशी शराब दुकान के सामने हत्याकांड का  24 घंटे के भीतर खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

महासमुंद : महासमुंद में शराब भट्टी में मारपीट कर युवक की हत्या कर दी गई. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मामले में हत्या के आधे घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. यह  मामला महासमुंद कोतवाली क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी 2026 को प्रार्थी रोहित साहू पिता धनेश साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम शेर महासमुंद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 जनवरी 2026 वह अपने भाई जितेन्द्र साहू के साथ महासमुंद आया था. जहाँ से काम होने के बाद शाम करीब 5:30 बजे अपने गांव शेर जाते समय कुछ देर के लिए देशी शराब दुकान सितली नाला के पास महासमुंद के सामने रोड पर रुका था उसी समय उसका भाई जितेन्द्र साहू देशी भट्टी के तरफ गया. जहाँ कुछ देर बाद जितेन्द्र साहू को तीन लोग मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे.
मारपीट को देखकर रोहित पास जा रहा था. तो मारपीट करने वाले कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू, दिलीप बघेल उर्फ भैरा, अरुण उर्फ छोटू कुम्हार तीनो ने मिलकर मारपीट किया और मारपीट के दौरान कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू अपने पास रखे चाकू जैसे वस्तु से मारने से बांए जांघ पर गंभीर चोट और चेहरे एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट लगा. जिससे जितेन्द्र वहीं पर गिर गया और मारने वाले वहां से भाग गए.
इसके बाद रोहित अपने भाई को 108 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले मे पुलिस ने थाना महासमुंद में उक्त आरोपीयों के खिलाफ जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस ने वारदात के फौरन बाद आरोपियो की पता तलाश के लिए टीम गठित कर मुखबीरो से आरोपियों के हर संभावित जगहों पर दबिश देकर मर्डर के 30 मिनट के अन्दर त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपीयों की पतासाजी कर घेराबंदी कर 2 आरोपीयों अरुण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद और दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद को गिरफ्तार किया गया.
साथ ही एक नाबालिग बालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही किया गया. वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी जप्त किया गया. आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
01. अरुण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद
02. दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नमबर 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद
03. एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB