डांस टीचर हत्याकांड में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एसपी ने मर्डर करने वालों का सुराग देने पर किया 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

Two months later, the police are still clueless about the dance teacher murder case. The Superintendent of Police has announced a reward of ₹10,000 for information leading to the murder.

डांस टीचर हत्याकांड में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एसपी ने मर्डर करने वालों का सुराग देने पर किया 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

कबीरधाम : कबीरधाम के लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड को हुए 2 महीने बीत चुके हैं. 60 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हत्यारों के बारे में नहीं मिल पाया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले शख्स के लिए इनाम की घोषणा की है. हत्यारों का सुराग देने वालों को पुलिस 10 हजार का नकद इनाम देगी.
कवर्धा का सत्यम हत्याकांड
दरअसल, 19 जनवरी 2026 को लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरूआती जांच में युवक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले, जिससे यह साफ हुआ कि युवक की बेरहमी से हत्या हुई है.
निजी स्कूल में डांस सिखाता था मृतक
कोतवाली पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी, उम्र 27 साल, निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड, कबीरधाम के रुप में की गई. मृतक पेशे से डांस टीचर था और पांडातराई के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था. शिकायत के मुताबिक घटना से एक दिन पहले वह रात करीब 8 बजे अपने घर से निकला था. लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. अगले दिन रविवार शाम करीब 7 बजे लालपुर नर्सरी के पास उसका शव मिलने की खबर पुलिस को मिली.
शव मिलने की खबर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सोमवार को शव की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रुप में की. मामले में थाना कबीरधाम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. हालांकि, घटना के दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे इस मामले को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं.
पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया इनाम
हत्यारों का सुराग मिलता न देख पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घोषणा जारी करते हुए आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार नकद इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB