भतीजे को अस्पताल ले जाने पर चाचा की हत्या, छोटे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार, मर्डर की वजह पारिवारिक विवाद

Uncle murdered for taking nephew to hospital, younger brother beaten to death, two accused arrested, family dispute motive behind murder

भतीजे को अस्पताल ले जाने पर चाचा की हत्या, छोटे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार, मर्डर की वजह पारिवारिक विवाद

रायपुर : रायपुर में बीमार भतीजे को अस्पताल ले जाने की बात से नाराज होकर दो भाइयों ने अपने ही छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का नाम दिनेश कुमार विश्वकर्मा और आरोपियों का नाम कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा बताया जा रहा है. आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मटिया निवासी लोकनाथ विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. इस दौरान परिवार के ही दिनेश कुमार विश्वकर्मा बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. इसी बात को लेकर कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा नाराज हो गए और दिनेश से पूछने लगे कि वह बच्चे को अस्पताल क्यों ले गया.
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर दिनेश विश्वकर्मा के साथ मारपीट शुरु कर दी. आरोप है कि उन्होंने हाथ-मुक्कों के साथ डंडे से हमला किया. जिससे दिनेश गंभीर रुप से घायल हो गया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. शिकायत के आधार पर थाना विधानसभा पुलिस ने केस दर्ज किया. पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों कमलेश विश्वकर्मा उम्र 27 साल और अखिलेश विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम मटिया, थाना विधानसभा क्षेत्र, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB