नशेड़ी युवक ने 108 एंबुलेंस चुराने का किया प्रयास, स्टीयरिंग संभालते ही स्टार्ट की गाड़ी, चोरी कर उसी वाहन में शराब पीने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

A drunk youth attempted to steal a 108 ambulance, started the vehicle as soon as he took the steering wheel. The accused was arrested while trying to drink alcohol in the stolen vehicle.

नशेड़ी युवक ने 108 एंबुलेंस चुराने का किया प्रयास, स्टीयरिंग संभालते ही स्टार्ट की गाड़ी, चोरी कर उसी वाहन में शराब पीने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : शराब के नशे में धुत एक शख्स ने कोरबा मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराने का प्रयास किया. वह अपने दोस्त के पास शराब पार्टी के लिए मड़वारानी जाना चाहता था. यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आई. शराब के नशे में धुत एक शख्स ने कोरबा मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराने का प्रयास किया।.वह अपने दोस्त के पास शराब पार्टी के लिए मड़वारानी जाना चाहता था. यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आई.
मिली जानकारी के मुताबिक नशे में चूर आरोपी बाबूलाल मिंजवार उम्र 42 साल मड़वारानी का निवासी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा और उसे अपने दोस्त के साथ जाम छलकाने मड़वारानी जाना था. लेकिन उसके पास कोई साधन या पैसे नहीं थे. उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी. एम्बुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही से गाड़ी में चाबी लगी हुई थी.
बाबूलाल ने स्टीयरिंग संभाली और गाड़ी स्टार्ट कर दी. उसे गाड़ी चलाना पूरी तरह नहीं आता था. फिर भी उसने एम्बुलेंस दौड़ानी शुरु की. गनीमत रही कि गाड़ी कैंपस के भीतर ही अचानक बंद हो गई. गार्डों ने अजीब तरह से चलती गाड़ी देखकर उसे घेरा और पकड़ लिया. खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया.
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सरकारी वाहन को चाबी लगाकर लावारिस छोड़ना एक बड़ी अनहोनी को न्योता देना है. सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है. अगर गाड़ी कैंपस से बाहर निकल जाती. तो नशे में धुत यह व्यक्ति सड़क पर बड़े हादसे का कारण बन सकता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक एम्बुलेंस चोरी करते समय बाइक सवार परिवार और राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे.
पूछताछ में बाबूलाल ने मासूम अंदाज में बताया कि उसे दोस्त के पास शराब पीने जाना था. उसे कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी. इसलिए उसने यह हरकत की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. एम्बुलेंस कर्मचारियों को भी कड़ी हिदायत दी गई है. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB