9 वर्षीय छठवीं के छात्र की सांप के डसने से हुई मौत, खेलते-खेलते बुझ गया घर का चिराग, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

A 9-year-old sixth-grade student died after being bitten by a snake. The family lost their home while playing, leaving the village in mourning. Family members are inconsolable.

9 वर्षीय छठवीं के छात्र की सांप के डसने से हुई मौत, खेलते-खेलते बुझ गया घर का चिराग, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बिलासपुर : बिलासपुर जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां खेलते-खेलते एक मासूम की जिंदगी सर्पदंश के कारण खत्म हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह मामला बिलासपुर जिले के गांव घुटकू का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 साल का अंकित प्रजापति घर की बाड़ी में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया. पहले तो परिजन हालात को गंभीरता से नहीं समझ पाए. लेकिन कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.
घबराए परिजन उसे तुरंत गनियारी अस्पताल लेकर पहुंचे,.जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया. लेकिन अफसोस… इलाज के दौरान अंकित जिंदगी की जंग हार गया. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि बड़ी सीख भी है. थोड़ी सी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB