कांकेर के बाद कबीरधाम में मलेरिया का कहर. 6 बच्चों समेत 30 से ज्यादा ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 1270 से अधिक ग्रमीणों की जांच
After Kanker, malaria outbreak in Kabirdham; over 30 villagers—including 6 children—test positive; Health Department on alert; more than 1,270 villagers screened.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मलेरिया के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. कांकेर के बाद अब कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के मुड़वाही गांव में मलेरिया के 35 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बड़े स्तर पर जांच अभियान शुरू किया. अब तक 1,270 से ज्यादा ग्रामीणों की जांच की जा चुकी है. जिसमें 35 लोगों की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित मरीजों में करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मलेरिया संक्रमित 20 मरीजों का झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उपचार चल रहा है. बोड़ला BMO डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है. स्वास्थ्य टीम गांव में लगातार निगरानी और जांच कर रही है.
ग्रामीणों के मुताबिक हाल ही में गांव में अलग-अलग बीमारियों से तीन लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों को मलेरिया से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई और सुरक्षित पानी के इस्तेमाल को लेकर जागरूक कर रहा है. बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में लगातार कैंप और निगरानी कर रही हैं. फिलहाल मुड़वाही गांव में स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है और संक्रमित मरीजों के उपचार के साथ नए मामलों की पहचान के लिए जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



