सुलह की बैठक बनी मौत की साजिश, चाकू के वार से युवक की हत्या, पुलिस ने चंद घंटे में 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A BA student who came to rescue his brother was murdered by slitting his throat with an axe; the attackers even ran to the police station. Major questions have been raised about law and order, with five accused arrested.

सुलह की बैठक बनी मौत की साजिश, चाकू के वार से युवक की हत्या, पुलिस ने चंद घंटे में 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर शहर में बढ़ते अपराधों के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक में एक मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चंद घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका गुड़ी मोहल्ला का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अभय यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल निवासी गुड़ीपारा संतोषी चौक मोपका बिलासपुर के द्वारा थाना सरकंडा मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े पिताजी का लड़का ओम प्रकाश यादव की सुरन्द्रे गैरेज मोपका के सामने रहने वाली लड़की से दोस्ती थी. 1 मई 2026 को ओम प्रकाश यादव उक्त लड़की के घर पास बात कर रहा था. तभी बगल मे किराये से रहने वाले अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तो से ओम प्रकाश यादव का विवाद हो गया था जो दिनांक 2 मई 2026 को रात करीब 10:30 बजे कलकत्ता स्वीट्स के सामने मोपका चौक के पास ओम प्रकाश यादव अपने साथी अभिषेक यादव, पकज साहू, अजय साहू के साथ पूर्व मे हुए विवाद का सुलह बात करने अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तो के पास गये थे.
तभी बातचीत करने के दौरान आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी, रघुवीर सूर्यवंशी और 2 नाबालिग बालकों नेरा मां-बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मारपीट करने के दौरान आशीष सूर्यवंशी द्वारा अपने कमर मे छुपाकर रखे धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले मे वार कर ‍दिया. जिससे अभिषेक यादव के गले के सामने का हिस्सा कट गया और लहुलुहान हो गया और ओम प्रकाश यादव को मारपीट करने से उसके गले और हाथ मे कई जगह चोट लगी है. जिसे देखकर आरोपी लोग वहां पर से भाग गए. घायल अभिषेक यादव और ओम प्रकाश यादव को उसके दोस्तों ने इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले गए. जहां डांक्टर ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया.
प्रार्थी की इस रिपार्ट पर थाना सरकंडा मे जुर्म दर्ज किया गया वारदात के बारे में उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया. जिन्होने ने घटना के आरोपीयो को फौरन गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्य के नेतृत्व में मोपका चौकी प्रभारी ओपी कुर्रे व ACCU की टीम गठित कर फौरन आरोपीयो को अलग-अलग जगहों से भारी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर पकड़ा. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपियो का नाम
01.आशीष सूर्यवंशी पिता सुखदेव सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी- हाल-  तोरवा रोड सुरेन्द्र गैरेज के सामने किराये का मकान मोपका स्थायी पता- ग्राम टेकर थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
02.महावीर सूर्यवंशी पिता संतराम सूर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी- हाल- तोरवा रोड सुरेन्द्र गैरेज के सामने किराये का मकान मोपका स्थायी पता -ग्राम सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
03 रघुवीर सूर्यवंशी पिता संतराम सूर्यवंशी उम्र 26 साल निवासी- हाल- तोरवा रोड सुरेन्द्र गैरेज के सामने किराये का मकान मोपका स्थायी पता -ग्राम सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t