नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका सकुशल बरामद

Abduction and rape of a minor girl; a young man lured her away. Police arrested the accused and put him behind bars; the girl was recovered safely.

नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका सकुशल बरामद

कांकेर : कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक 20 साल के युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है. पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के परिजनों ने 10 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है. परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने का शक भी जताया. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और पीड़िता को बरामद किया. आरोपी श्याम लाड़िया को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की. आरोपी ने बताया कि बालिग को उसके घर के पास से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(1), 64(2)(M), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी श्याम लाड़िया, 20 वर्ष, ग्राम चाउरगांव, थाना कोड़ेकुर्से, जिला कांकेर का निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोपी
श्याम लाड़िया, 20 साल ग्राम चाउरगांव, थाना कोड़ेकुर्से, जिला कांकेर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?