अवैध संबंध के शक में खून से सनी रात, तलवारों से हमला, बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या, 6 लोग घायल, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
A bloody night, suspected of having an illicit relationship, saw a sword attack, an elderly woman's eyes gouged out and murdered, six people injured, and four accused, including two minors, arrested.
बिलासपुर/रतनपुर/पेंडरवा : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा में अवैध संबंध के शक ने एक पूरे परिवार को खून से लथपथ कर दिया. इस सनसनीखेज वारदात में एक 65 साल की महिला मुराद बेगम की मौत हो गई. जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया. यह सनसनीखेज मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडकवा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेश श्रीवास अपने दो बेटों नैतिक श्रीवास और सुमित श्रीवास के साथ गांव पहुंचे थे. उनका निशाना शेख सलीम और चांदी खान थे. लेकिन दोनों के नहीं मिलने पर आरोपियों ने गुस्से में उनके परिवार पर हमला कर दिया. हमले के दौरान आरोपियों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार किया. तलवार के वार से कई लोग लहूलुहान हो गए. इस हमले में शेख सलीम की बुजुर्ग मां मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी भयानक थी की गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के माहौल में आ गए.
बताया जा रहा है कि खुनी वारदात के बाद गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे आरोपी खुद सुरेश श्रीवास 46 साल निवासी पेंडरवा अपने दो बेटों के साथ थाना रतनपुर पहुंचा. इसी दौरान पीछे-पीछे घायल लोग भी वाहन से थाना पहुंचे और आरोप लगाया कि सुरेश श्रीवास और उसके बेटों ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है.
इस खबर के मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया. घटनास्थल और पीड़ित पक्ष से पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को अपनी पूर्व पत्नी और शेख सलीम के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था.
घटना वाले दिन सुरेश श्रीवास अपने नाबालिग बेटों के साथ धारदार हथियार लेकर शेख सलीम के घर पहुंचा. जब सलीम नहीं मिला तो उसने गुस्से में उसकी बुजुर्ग मां मुराद बेगम उम्र 65 साल पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस जानलेवा हमले के बाद भी जब आरोपियों का दिल नहीं भरा तो फिर परिवार के सदस्यों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में 6 लोग घायल हुए, घायलों मे चार नाबालिग बच्चे बच्चियाँ भी शामिल हैं. जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है.
घायलों में सोना परवीन पिता शेख साबिल, साक्षित परवीन पिता शेख रज्जाक, रेहान परवीन पिता शेख सबीर खान, शहनाज बेगम पति शेख राजू, अलीशा पिता शेख सलीम और अयान शेख पिता शेख शामिल हैं.
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सुरेश श्रीवास को उसके रिश्तेदार उमेश श्रीवास उम्र 41 साल ने खुनी वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया था. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है. मामले में दो नाबालिग बालक भी शामिल पाए गए हैं. मुख्य आरोपी ने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया है.
पुलिस ने मामले में इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल प्रूफ वैज्ञानिक तरीके से जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने धारा 332A, 103, 109, 61(2), 3(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
घायल




आरोपी



