नरेंद्र बैंगल्स दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 100% मशरूका बरामद

Lakhs stolen from Narendra Bangles shop, police arrested two accused, including a minor, within 24 hours and sent them to jail, 100% of the contraband recovered.

नरेंद्र बैंगल्स दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 100% मशरूका बरामद

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन के थाना प्रभारी गोल बाजार निरीक्षक यशवंत सिंह के नेतृत्व में थाना गोल बाजार पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. नरेंद्र बैंगल्स दुकान में कल हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हुए चोरी गया 100% मशरूका बरामद कर लिया है. मामले में थाना गोल बाजार में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 5 मार्च 2026 की रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान के अंदर प्रवेश कर काउंटर में रखी नगद रकम साढ़े तीन लाख रुपए चोरी कर ली गई. इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की गई.
वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कोतवाली डिवीजन दीपक मिश्रा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सबुतों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरखबर के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई.
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दुकान का ही एक स्टाफ अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों द्वारा पूर्व में दुकान की स्थिति, नगदी रखने के स्थान और समय का मुआयना कर प्लान बनाई गई और रात में दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.
पुलिस द्वारा संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने जुर्म करना कबूल किया. आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नगद और अन्य सामग्री सहित कुल 100% मशरूका बरामद कर लिया गया.
इस मामले में एक नाबालिग बालक की संलिप्तता भी पाई गई. जिसे विधिवत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर अदालत की हिरासत में भेजा गया. आरोपियों के खिलाफ विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया गया है. और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB