कबीरधाम जिला की खेत से बोरी के अन्दर टुकड़ों में मिली लाश, रस्सी से बंधे हाथ, बदबू ने खोला राज, हत्या की आशंका, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A body was found in pieces inside a sack in a field in Kabirdham district, hands tied with a rope. The smell revealed the mystery, suspicion of murder spread, and the police began investigating.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव में खेत से एक बोरी के अंदर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर खेत में फेंका गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों को खेत की तरफ से तेज बदबू आने पर शक हुआ. जिसके बाद उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जब बोरी खोली गई तो अंदर युवक का शव कई हिस्सों में मिला. जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
पुलिस ने मृतक की पहचान कोमल वर्मा निवासी बैहरसरी के रूप में की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. जिसने सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कत्ल की वजह और आरोपियों की पहचान के लिए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है. इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



