पिकनिक मनाने पहुंचा परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग इकलौते बेटे की मौत, अस्पताल में हंगामा, खुशियां मातम में तबदील
A family went on a picnic, their only minor son drowned in deep water, causing commotion in the hospital, and joy turned to mourning.
कोरबा : कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग के पास स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार की खुशियां मातम में तबदील हो गई. नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर नाबालिग की मौत हो गई. मृतक की पहचान 17 साल के अलाउद्दीन के रूप में की गई. वह माता-पिता का इकलौता बेटा था.
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा मुख्य मार्ग में ताजुद्दीन का परिवार निवास करता है. उनका बेटा अलाउद्दीन परिवार के साथ पिकनिक मनाने झोराघाट आया था. परिवार के सभी सदस्य पिकनिक का लुत्फ उठा रहे थे. अलाउद्दीन नदी में नहा रहा था. इस दौरान अचानक वह नदी के गहरे पानी में चला गया. उसे डूबते देख परिजन और आस पास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की. लेकिन देर हो चुकी थी. उनकी आंखों के सामने युवक गहरे पानी में डूब गया. उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया. परिजन युवक को लेकर कटघोरा स्थित अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं होने और आपातकालीन सुविधा नहीं होने पर हंगामे के हालात बन गए. हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



