शिशुपाल पर्वत सुसाइड केस में आया नया मोड़, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक ही गांव के प्रेमी और 10वीं की नाबालिग छात्रा ने उठाया था खौफनाक कदम!

A new twist in the Shishupal Parvat suicide case: Fed up with blackmailing, a lover and a minor 10th-grade student from the same village took the extreme step.

शिशुपाल पर्वत सुसाइड केस में आया नया मोड़, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक ही गांव के प्रेमी और 10वीं की नाबालिग छात्रा ने उठाया था खौफनाक कदम!

महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत से एक प्रेमी जोड़े ने कूदकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारीकपाली निवासी दिलेश साहू उम्र 18 साल और कोमल (नाबालिग) के रूप में हुई है. दोनों छात्र थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे. यह सरायपाली के बलौदा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मई को दोपहर करीब ढाई बजे बारीकपाली गांव की 10वीं की नाबालिग छात्रा और इसी गांव के दिलेश साहू उम्र 18 साल अपने घर से निकले और सरायपाली के बलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिशुपाल पर्वत पहुंच गए. पहाड़ी की चोटी पर चढ़ने के बाद उन्होंने अपने-अपने परिजनों को फोन किया. फोन पर दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं. और शादी करना चाहते हैं. लेकिन साथ नहीं रह पा रहे हैं. उन्होंने परिजनों से माफी मांगते हुए अलविदा कहा और इसके बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी.
परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे शाम करीब 6 बजे शिशुपाल पर्वत पहुंचे. वहां तलहटी में युवक की बाइक खड़ी मिली. जिससे आशंका और गहरा गई. परिजन और ग्रामीण रात तक दोनों की तलाश करते रहे. लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कोई कामयाबी नहीं मिली. अगले दिन सुबह दोबारा खोजबीन करने पर दोनों के शव खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिले.
मृतक युवक के मामा खेमा निधि साव ने बताया कि एक राजमिस्त्री को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी और वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. परिजनों का कहना है कि इसी वजह से दोनों काफी डरे हुए थे और शयद इसी दबाव में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी ने उन्हें इस कदम के लिए उकसाया तो नहीं.
बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन उम्र कम होने की वजह से परिवारों की सहमति नहीं मिल पा रही थी. दिलेश साहू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. जबकि कोमल 10वीं की छात्रा थी. इस घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
शिशुपाल पर्वत इलाके का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. यह जगह काफी सूनसान और खतरनाक मानी जाती है. पिछले पांच साल में यहां करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग सेल्फी लेने या बिना सुरक्षा के चढ़ाई करने के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं. वहीं कुछ मामलों में आत्महत्या की घटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसी घटनाएं इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की जरुरत को फिर से उजागर करती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t