एक साल से पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी पत्नी, नाराज पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

The wife left her husband and started living with her brother-in-law for a year; the angry ex-husband killed her with an axe; the police arrested the accused.

एक साल से पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी पत्नी, नाराज पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : पत्नी के दूसरे युवक के साथ घर बसाने से नाराज पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. यह मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम कविराज टोलागांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लालबाग थाना क्षेत्र के कविराज टोला में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे पूर्णिमा पारधी शौचालय की तरफ जा रही थी. तभी उसका पति रंजीत पारधी उम्र 38 साल टीवीएस मोपेड से वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. 13 साल पहले कविराज टोला निवासी पूर्णिमा पारधी उम्र 33 साल की शादी रंजीत पारधी के साथ हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं और पिछले करीब एक साल से पत्नी अपने पति रंजीत से अलग देवर सूरज के साथ रह रही थी. इसी पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.
बताया जा रहा है कि शादी के  कुछ साल साथ में रहने के बाद पूर्णिमा अपने पति रंजीत को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी. जिसके चलते तीनों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती थी. रविवार की रात पूर्णिमा और रंजीत के बीच विवाद हुआ. सोमवार को पूर्णिमा शौच के लिए जा रही थी तभी पीछे से आकर रंजीत पारधी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. पूर्णिमा को संभलने का मौका भी नहीं मिला.
सुबह 6:40 बजे खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मौके पर टीम भेजी गई. आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, मोपेड और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं. आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
वह गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आरोपी
रंजीत पारधी उम्र 38 साल ग्राम कविराज टोला थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t