तेज बहाव में पलटा पिकअप वाहन, नाला में बह गया युवक 36 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिला बिजली विभाग ठेका कर्मचारी का शव

A pickup vehicle overturned in the strong current, and a young man was swept away into a drain; the body of the electricity department contract worker was recovered after a 36-hour search operation.

तेज बहाव में पलटा पिकअप वाहन, नाला में बह गया युवक 36 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिला बिजली विभाग ठेका कर्मचारी का शव

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के खोरसी नाला में बिजली विभाग के कर्मचारियों को लेकर जा रही पिकअप वाहन के हादसे के बाद लापता हुए ठेका कर्मचारी पार्थिव ध्रुव की तलाश आखिरकार पूरी हो गई. करीब 36 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया.
दोबारा सर्च ऑपरेशन में मिला युवक का शव
मिली जानकारी के मुताबिक  बिजली विभाग के कर्मचारियों को लेकर जा रही पिकअप वाहन खुसी नाला पार करते समय तेज बहाव में पलट गई. हादसे के बाद से पार्थिव ध्रुव लापता हो गया. जिसकी तलाश पिछले 36 घंटों से लगातार जारी थी.
जिस जगह पर तेज बहाव के बीच पिकअप वाहन नाले में पलटी थी. वहां से करीब 300 मीटर दूर पार्थिव ध्रुव का शव मिला. बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. कुछ देर की तलाश के बाद टीम को शव दिखाई दिया. जिसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया.
लगातार तलाश में जुटी रही टीम
बताया जा रहा है कि, पार्थिव ध्रुव बिजली विभाग में ठेका कर्मचारी के रुप में कार्यरत था. हादसे के बाद से पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी रही. प्रशासन ने आसपास के गांवों में मुनादी भी करवाई थी. ताकि युवक के संबंध में कोई खबर मिलने पर तत्काल जानकारी मिल सके. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?