आरंग रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत, परिवार में पसरा मातम, इलाके में शोक का माहौल, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

A teacher died after being hit by a train at Arang railway station, leaving the family in mourning, and the area in mourning. The cause of suicide is unknown, and the police are investigating.

आरंग रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत, परिवार में पसरा मातम, इलाके में शोक का माहौल, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/आरंग : आरंग रेलवे स्टेशन में शुक्रवार शाम एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही आरंग पुलिस, रेलवे पुलिस, मृतक के परिजन और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आशीष बघेल उम्र 41 साल अकोली (कला) स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे. शुरूआती जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. खुदकुशी की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि मृतक के करीबी लोगों के मुताबिक वे कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव में थे.
घटना के बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए परिजनों को देर रात तक रेलवे पुलिस का इंतजार करना पड़ा. बताया जा रहा है कि करीब 11:30 बजे रेलवे पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया गया. देरी को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली.
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. देर रात तक घटना स्थल पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, बीईओ दिनेश शर्मा, शिक्षक सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t