छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, नवविवाहिता के सुसाइड की खबर सुनकर पति ने उठाया खौफनाक कदम. जान देने की कोशिश से सदमे में परिजन, हालत नाजुक
A tragic incident occurred in Chhattisgarh. Upon hearing the news of the newlywed's suicide, the husband took a horrific step. The family is shocked by the suicide attempt, and her condition is critical.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा वार्ड में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति गहरे सदमे में चला गया और उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की. फिलहाल युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपारा वार्ड का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा यादव उम्र 21 साल की शादी करीब दो साल पहले रायपुर जिले के परखंदा गांव से धमतरी निवासी पुरुषोत्तम यादव के साथ हुई थी. शनिवार को दुर्गा ने घर की खिड़की में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
पत्नी की मौत से टूट चुके पति पुरुषोत्तम यादव ने भी उसी फंदे से जान देने की कोशिश की. लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और फौरन बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है.
पुलिस की शुरुआती जांच में महिला की शारीरिक समस्या को खुदकुशी की वजह माना जा रहा है. हालांकि असल वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



