13 साल की उम्र में हुआ प्यार, बालिग होने पर हुई शादी, विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Fell in love at 13, married upon reaching adulthood, newlyweds die under suspicious circumstances a month after marriage, murder charge alleged, police investigating
बेमेतरा : ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर ब्याही गई नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. मृतका गीता साहू का शव उसके पति उमेश साहू के घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना के बाद मायका पक्ष में लड़के और उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए चंदू थाना प्रभारी, तहसीलदार और फॉरेसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची. सबूत जुटाए और अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया. मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसकी बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी.
परिजनों के मुताबिक मृतका और युवक के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. जब यह प्रेम प्रसंग शुरु हुआ, तब युवती की उम्र महज 13 साल थी. कुछ समय बाद जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को और ग्रामीणों को हुई तो गांव में एक सामाजिक बैठक बुलाई गई. क्योंकि लड़का और लड़की दोनों एक ही समाज से ताल्लुक रखते थे. इसलिए सामाजिक बुजुर्गों और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी. बैठक में एक सहमति पत्र तैयार किया गया. जिसमें तय हुआ कि दोनों के बालिग होते ही उनकी शादी करा दी जाएगी.
अप्रैल में लड़की की उम्र 18 साल होने पर लड़के वालों पर परिजनों के शादी का दबाव बनाया. लडक़े वालों ने कहा कि लड़के की अभी शादी की उम्र नहीं हुई है. यह कहकर शादी टालने की कोशिश की. विवाद बढऩे पर दोबारा सामाजिक बैठक हुई और आखिरकार 21 अप्रैल की तारीख शादी के लिए तय की गई.
शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे. लेकिन फिर इसकी खबर महिला एवं बाल विकास को मिलने पर पहुंचकर लड़के के शादी की उम्र नहीं होने की वजह से शादी को रुकवा दिया गया. शादी के एक महीने बाद 28 मई को इस प्रेम कहानी का अंत हो गया. बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात संदिग्ध हालत में लडक़ी की मौत हो गई.
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे लडक़ों वालों ने मृतका के परिजनों को खबर दिया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है. खबर मिलते ही मायके वाले लड़की के ससुराल पहुंचे. जहां लडक़ी की लाश नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी.
घटना की संवेदनशीलता और नवविहीथा की मौत का मामला होने की वजह से चंदनू थाना प्रभारी, तहसीलदार और फॉरेसिक की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों और मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया. सबूत जुटाने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



