प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, फरार आरोपियों की सूचना पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित, लोगों में भारी आक्रोश, CBI जांच की मांग

Police take a major step in the Pradeep Soni murder case, announcing a reward of ₹30,000 for information on the absconding accused, sparking widespread outrage and demanding a CBI investigation.

प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, फरार आरोपियों की सूचना पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित, लोगों में भारी आक्रोश, CBI जांच की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के बहुचर्चित सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है. बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने फरार आरोपियों के बारे में अहम जानकारी देने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. फ़िलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं.
अगर कोई व्यक्ति आरोपियों के बारे में सटीक खबर फोटो, वीडियो या उनकी गतिविधियों से जुड़ा कोई अहम सुराग देता है. तो उसे 30 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही खबर देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मृतक व्यापारी के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. दोनों नेताओं ने घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े बाजार में हुई इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है.
अटल श्रीवास्तव और अमित जोगी ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे पीड़ित परिवार के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की घोषणा करने की मांग भी की, नेताओं ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी, वहीं परिजनों ने भी जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है.
बता दें कि 26 मई को पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया था. आरोपियों ने व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई.
वारदात के बाद क्षेत्र में व्यापक आक्रोश देखने को मिला. व्यापारी संगठनों सहित कई सामाजिक संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. लेकिन अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है. जिससे लोगों में बेहद नाराजगी और दहशत है.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और दुसरे सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. फिलहाल यह मामला पूरे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और आमजन की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t