ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, दंपति ने तोड़ा दम, बाल-बाल बचा 4 वर्षीय बालक, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार बना हादसे की वजह!

A truck crushed a husband and wife, the couple died, a 4-year-old boy narrowly escaped, angry villagers blocked the road, corruption in road construction became the reason for the accident!

ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, दंपति ने तोड़ा दम, बाल-बाल बचा 4 वर्षीय बालक, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार बना हादसे की वजह!

कबीरधाम : कबीरधाम जिला में कोलेगांव घोरपेन्द्री बासनी मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बालक सुरक्षित बच गया. बच्चे को कुछ चोटें आई है. घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है. यह मामला यह घटना कुण्डा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्णा ऑढिले निवासी सारंगढ़ अपनी पत्नी कीर्ति ऑढिले और 4 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल कोलेगांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई और अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा घुसी. हादसे में पति-पत्नी दोनों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चा दूर जा गिरा. जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि वह घायल हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. उनका कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है. इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं.
ग्रामीण सड़क निर्माण के ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण ठेकेदार के आने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं.
नहीं थम रहे सड़क हादसे
4 मई को भी पांडातराई में भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुल से एक तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर नीचे गिरने से ये हादसा हुआ था.
23 अप्रैल को लोहारा थाना क्षेत्र के जरहाटोला गांव में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी.
23 अप्रैल को ही पोंडी चौकी थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी थी, जिसमें दुकान के अंदर मौजूद मां बेटी बुरी तरह घायल हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t