अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुलाब गार्डन में कराया गया योगाभ्यास, योगाचार्य डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी -योगा हमें अनुशासन सिखाती है
A yoga session was held at Gulab Garden on International Yoga Day; Yogacharya Dr. Ramesh Kumar Son-socity stated, "Yoga teaches us discipline."
गोबरा नवापारा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के अंतर्गत गोबरा नवापारा नगर पालिका, भारतीय जनता पार्टी मंडल के सौजन्य से गुलाब गार्डन में योगाचार्य डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी गोल्ड मेडलिस्ट के द्वारा योगाभ्यास कराया गया.
इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल और उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेसी राम साहू वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकुंद मेश्राम पार्षद मायाराम साहू धनमती साहू नगर पालिका के निखिल चंद्राकर नवीन साहू कर्मचारीगण स्वच्छता दीदी एवं नगर के अन्य लोगों की उपस्थिति रही.
योग के पूर्व बॉडी वार्म अप के बाद ओम के उच्चारण के साथ अनुलोम विलोम भस्त्रिका कपालभाति अग्नि सारधोती, मंडूकासन पश्चिमोत्तासन पवनमुक्तासन ताड़ासन वृक्षासन एवं सूर्य नमस्कार के साथ ही योगाभ्यास किया गया. कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय ने और उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने योग पर पक्ष रखा और रोजाना करने के लिए प्रोत्साहित किया योगाचार्य डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी कहा कि योग हमें अनुशासन सिखाती है एवं जीवन के लक्ष्य पुरुषार्थ धर्म अर्थ काम और मोक्ष पर प्रेरित करती है.
इस कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ रमेश कुमार सोनसायटी, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी एवं पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल का शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया. नगर पालिका के निखिल चंद्राकर ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



