पीड़िता का पीछा कर छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर किया प्रताड़ित, फरार आरोपी सूरज फरीदाबाद से गिरफ्तार
Accused Suraj, who had been absconding, arrested from Faridabad; he had stalked and molested the victim and harassed her by posting obscene and objectionable content on social media.
दुर्ग : नेवई थाना पुलिस ने युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने और इंस्टाग्राम पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर थाना नेवई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज सिंह उम्र 36 साल करीब तीन साल पहले नेवई भाठा क्षेत्र में किराए से रहता था. इस दौरान वह पीड़िता का स्कूल आते-जाते पीछा करता और छेड़छाड़ करता था. इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए से पीड़िता के भाई को अश्लील संदेश भेजने लगा. आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार की परसनल तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल कर उन पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां भी पोस्ट कीं. जिससे पीड़िता लगातार मानसिक प्रताड़ना का शिकार होती रही.
जांच के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) में मिली. नेवई पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद दुर्ग लेकर आई.
जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं. रविवार को आरोपी को दुर्ग की अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
सूरज सिंह उम्र 36 साल निवासी नेवई भाठा, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
वर्तमान पता
मकान क्रमांक 6245, बल्लभगढ़ सेक्टर-03, खाटू श्याम मंदिर के सामने, चौकी सेक्टर-03, फरीदाबाद (हरियाणा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



