सिकासार जीरो चेन के पास बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला, 112-108 की टीम ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, गरियाबंद रेफर, इलाज जारी
An unidentified woman was found unconscious near Sikasar Zero Chain; a 112-108 team saved her life by rushing her to the hospital. She has been referred to Gariaband, and treatment is ongoing.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में सिकासार जीरो चेन के पास एक महिला के बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. महिला के कपड़े पूरी तरह भीगे हुए थे और शरीर पर चींटियों के काटने के निशान भी पाए गए. खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.
मिली जानकारी के मुताबिक 112 को खबर मिली थी कि सिकासार जीरो चेन क्षेत्र में एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है. खबर मिलते ही आरक्षक लोकेश्वर पटेल और चालक देवेंद्र मौके पर पहुंचे. वहां महिला की हालत देखकर आरक्षक लोकेश्वर पटेल ने फौरन 108 एंबुलेंस को खबर दी.
कुछ ही देर में 108 की टीम मौके पर पहुंची. एमटी पूजा चक्रधारी की टीम ने महिला को वहां से उठाकर मैनपुर अस्पताल पहुंचाया. महिला की स्थिति को देखते हुए चेकअप के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गरियाबंद रेफर किया गया.
रायपुर की रहने वाली निकली महिला
गरियाबंद पहुंचने के बाद महिला की पहचान किरण सिंधे, निवासी रायपुर के रूप में बताई गई. शुरुआती जानकारी में महिला की दिमागी हालत कमजोर होने की बात सामने आई है. हालांकि वह अपने पति का मोबाइल नंबर याद रखती थी. इसके बाद 108 की टीम की तरफ से महिला द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गई. इस तरह काफी प्रयासों के बाद महिला के संबंधियों तक खबर पहुंचाई जा सकी.
समय पर मदद से महिला तक पहुंची चिकित्सा सुविधा
घटना में 112 की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला की हालत को देखते हुए 108 को खबर देना और फिर 108 की टीम द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाना अहम रहा. समय पर मिली मदद के चलते महिला को इअज उपलब्ध कराया जा सका और उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई.
फिलहाल महिला के सिकासार जीरो चेन क्षेत्र तक पहुंचने और वहां बेहोशी की हालत में मिलने के हालात को लेकर डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में आगे की जानकारी जांच और महिला के परिजनों से बातचीत के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



