लव प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने छात्रा पर दोस्त से करवाया एसिड अटैक, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, तेजाब हमले से साहू समाज में भारी आक्रोश

After a female student rejected a marriage proposal, a young man had a friend carry out an acid attack on her; two individuals, including the prime accused, have been arrested. The acid attack has sparked massive outrage within the Sahu community.

लव प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने छात्रा पर दोस्त से करवाया एसिड अटैक, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, तेजाब हमले से साहू समाज में भारी आक्रोश

लव प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने छात्रा पर दोस्त से करवाया एसिड अटैक, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, तेजाब हमले से साहू समाज में भारी आक्रोश
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड बताए जा रहे युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है. युवती के शादी के लिए तैयार नहीं होने और उसके किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात से नाराज होकर यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी.
तेजाब हमले की वारदात को लेकर तहसील साहू संघ बालोद में आक्रोश है. वारदात के खिलाफ संघ ने 6 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की. संघ ने कहा कि तेजाब हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जारी है. ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए.
तहसील साहू संघ ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. संघ ने मांग की है कि पीड़िता और उसके परिजनों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए. अगर परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या डराने-धमकाने की कोशिश होती है तो उस पर फौरन कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही पीड़िता के पुरे इलाज, आवश्यक पुनर्वास और नियमानुसार पीड़ित क्षतिपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बालोद शहर निवासी युवती रोज की तरह लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान उस पर अचानक एसिड फेंक दिया गया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी.
इसके बाद घायल युवती को फौरन जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और तांदुला डैम की तरफ भाग निकला. मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. तकनीकी सबूतों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस का शक युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर पर गया.
पूछताछ के दौरान यश ने शुरुआत में कई मनगढ़ंत बातें बताकर जांच को भटकाने की कोशिश की. लगातार पूछताछ में उसने युवती से प्रेम संबंध होने की बात कबूल की. यश ने बताया कि युवती किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में थी और उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर वह नाराज था. यश ने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल के दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाई थी.
करण भैरमगढ़, बीजापुर का रहने वाला है. यश के कहने पर करण 26 सितंबर को बालोद पहुंचा था. दोनों ने 27 सितंबर को एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की प्लान बनाई. हालांकि उस समय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने की वजह से वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके. इसके बाद दोनों ने दोबारा योजना बनाई.
5 अक्टूबर को युवती के लाइब्रेरी से लौटने के दौरान यश के कहने पर करण ने उस पर एसिड फेंक दिया. वारदात के बाद करण तांदुला बांध की तरफ भागा. वहां से लिफ्ट लेकर वह झलमला और मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा. इधर यश से पूछताछ के बाद पुलिस ने करण की तलाश तेज कर दी. तकनीकी जानकारी और दुसरे सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी भूमिका शामिल होना कबूल किया है.
आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एसिड और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में यश कुमार सोनकर और करण कुंजाम शामिल हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
1. यश कुमार सोनकर पिता ईश्वर लाल सोनकर उम्र 20 साल वार्ड नम्बर 11, ग्राम नेवारीकला, जिला बालोद
2. करण कुंजाम पिता दिनेश कुंजाम, उम्र 20 साल वार्ड नम्बर 15, भैरमगढ़, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb