देवभोग पुलिस की बेहतरीन मिसाल, बुजुर्ग के गुम हुए 52 हजार, दो घंटे में तलाश कर लौटाए खोए पैसे, जनविश्वास को दी नई ऊंचाई

An excellent example of Devbhog police, an old man lost Rs. 52,000, found the lost money and returned it within two hours, gave new heights to public trust

देवभोग पुलिस की बेहतरीन मिसाल, बुजुर्ग के गुम हुए 52 हजार, दो घंटे में तलाश कर लौटाए खोए पैसे, जनविश्वास को दी नई ऊंचाई

गरियाबंद/देवभोग : जब जिंदगी की आखिरी पूंजी भी हाथ से छूट जाए, तो उम्मीद भी डगमगाने लगती है. लेकिन देवभोग पुलिस ने आज साबित कर दिया कि संवेदनशीलता और तत्परता हो तो कानून वाकई आम आदमी का रक्षक बन जाता है.
बुधवार की दोपहर देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागांव ग्राम के निवासी चरण सिंह, उम्र करीब 68 साल बेहद घबराए और लाचार हालत में देवभोग थाने पहुंचे उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ पढ़ी जा सकती थी. वजह भी बेहद गंभीर थी_ उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा की देवभोग शाखा से अपनी मेहनत की जमा पूंजी में से ₹52,000 नकद निकाले थे. जो कहीं रास्ते में गुम हो गए.
चरण सिंह ने कांपती आवाज़ में थाने में मौजूद अधिकारियों को बताया “बेटा... बैंक से पैसा निकाल के निकला ही था. सामान लेकर लौटते-लौटते पता नहीं कब और कहां गिर गया... अब घर कैसे जाऊं... यही तो सब कुछ था।” इस मार्मिक स्थिति को देखकर देवभोग थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए फौरन पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया और तलाश शुरू कराई.
जैसे ही जानकारी मिली. थाना प्रभारी ने संभावित रास्तों की पहचान की. पेट्रोलिंग टीम ने सबसे पहले बैंक से निकलने के बाद बुजुर्ग के पैदल चलने वाले रुट को चिन्हित किया और आस-पास के दुकानों, CCTV कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क शुरु किया.
मुख्य बाज़ार, मेडिकल स्टोर, सब्ज़ी मंडी और बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीम ने दो घंटे से भी ज्यादा समय तक गहन खोज अभियान चलाया.
देवभोग पुलिस के जवानों ने न सिर्फ घटनास्थल के आसपास तलाश की. बल्कि यह भी देखा कि कहीं पैसे किसी दुकानदार या राहगीर के पास पड़े तो नहीं मिले. इसी दौरान एक जनरल स्टोर के सामने एक युवक ने बताया कि उसे रास्ते में एक पॉलीथिन लावारिस हालत में मिली थी. जिसमें नकद पैसे थे. युवक ने उसे संभालकर रखा था और पुलिस को सौंप दिया.
जांच के बाद पुष्टि हुई कि यह वही ₹52,000 थे जो चरण सिंह के थे. पहचान के लिए बैंक की निकासी पर्ची, आधार कार्ड और चरण सिंह के बयान से पूरी तरह पुष्टि हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB