रायपुर में सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी, 8 महीने पहले रहने आए परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, मृतकों में पति-पत्नी, 2 बेटियां और बेटा शामिल

Mass suicide causes a sensation in Raipur; five members of a family—who had moved in eight months ago—took their own lives. The deceased include a husband and wife, two daughters, and a son.

रायपुर में सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी, 8 महीने पहले रहने आए परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, मृतकों में पति-पत्नी, 2 बेटियां और बेटा शामिल

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सभी ने सामूहिक रूप से खुदकुशी की है. घटना की खबर मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है.
टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि राजधानी रायपुर के संजय नगर (मदनी चौक) इलाके से शुक्रवार देर रात एक मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के आत्महत्या करने की खबर मिली. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. खुदकुशी के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
परिवार किराए के मकान में रहता था. आशंका है कि सभी ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की हो सकती है. मृतकों में परिवार के मुखिया शेख साजिद अली, उनकी पत्नी और 2 बेटियां और बेटा शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सबूत सामने आने के बाद ही घटना की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
 पुलिस घर में मौजूद सामान, मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य वस्तुओं की भी जांच कर सकती है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है. जिससे घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिल सके.
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर फैलते ही संजय नगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पड़ोसियों में भी घटना को लेकर हैरानी और दुख का माहौल है. परिवार के बारे में बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान थे.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना की असल वजह सामने लाने का प्रयास किया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?