नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी से गिरे बुजुर्ग कारोबारी को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, खराब सड़क बनी हादसे की वजह

Tragic accident on the national highway: an elderly businessman, having fallen from his scooter, was run over by a trailer truck and died on the spot; poor road conditions were the cause of the accident.

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी से गिरे बुजुर्ग कारोबारी को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, खराब सड़क बनी हादसे की वजह

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग कारोबारी की मौत हो गई. अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 में सीतापुर के सेंट्रल बैंक चौक के पास स्कूटी सवार व्यापारी सड़क पर गिर गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए. मृतक त्रिलोक चंद गोयल उम्र 70 साल क्षेत्र में किराना कारोबार से जुड़े थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क और समय पर एंबुलेंस नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है. कलेक्टर ने राज्योत्सव तैयारी क़ा लिया जायजा स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, और ट्रेलर की चपेट में आए.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे त्रिलोक चंद गोयल स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान सीतापुर के सेंट्रल बैंक चौक के पास उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े. इसी समय वहां से गुजर रहे ट्रेलर के पहिए की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं. हादसा इतना भयावह था कि कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालात संभाली और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया.
एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ऑटो से अस्पताल ले जाया गया शव
इस हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा. खबर देने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी. बताया जा रहा है कि इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से शव को उठाया और कुछ दूरी तक ले गए। फिर ऑटो की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया गया, इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि सड़क हादसों के दौरान समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होना बेहद जरुरी है.
जर्जर सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी
सड़क हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की बदहाल हालत एक बार फिर चर्चा में आ गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीतापुर से गुजरने वाले इस मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे और खराब सड़क की समस्या बनी हुई है. हाल की बारिश से सड़क की स्थिति और बिगड़ गई है. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत की वजह वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है. हादसे में सड़क के गड्ढों की भूमिका रही या नहीं. इसकी जांच के बाद ही असल
हालात साफ हो सकेंगे.
एक दिन पहले हुआ सड़क निर्माण का शिलान्यास
इस घटना का एक अहम पहलू यह भी है कि सीतापुर शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के चौड़ीकरण और सुधार कार्य का शिलान्यास 29 अक्टूबर को ही किया गया था. करीब 28.41 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत सोनतराई से सूर तक करीब 3.82 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है. शिलान्यास के अगले ही दिन हुए इस हादसे से सड़क सुरक्षा और जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क निर्माण कार्य के साथ दुर्घटना संभावित हिस्सों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.
पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर शुरु की जांच
इस हादसे की खबर मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने संबंधित ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के हालात और हादसे की वजह की पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ने और हादसा होने की असल वजह क्या थी. इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और आपातकालीन सेवाओं को लेकर लोगों के सवाल बने हुए हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb