शराब दुकान के पास चाकू से गोदकर ऑटो ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, नशा बनी वजह?

Auto-rickshaw driver stabbed to death near a liquor shop; incident sparks panic in the area; accused absconding; police searching for the suspect; was intoxication the motive?

शराब दुकान के पास चाकू से गोदकर ऑटो ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, नशा बनी वजह?

बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी परिसर के अंदर एक ऑटो ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार शाम हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गाली-गलौज को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। धमकी का विरोध करने पर आरोपी ने ऑटो चालक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिवनंदन साहू पिता शंभू साहू, उम्र 56 साल निवासी देवरीखुर्द ऑटो चलाकर अपने परिवार का जीवनयापन करता था. सोमवार शाम करीब 5 बजे वह तोरवा क्षेत्र स्थित शराब भट्ठी परिसर में पहुंचा था. उसने अपना ऑटो परिसर में खड़ा किया और वहां शराब का सेवन कर रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक साथी के साथ विवाद हो गया. विवाद के दौरान मृतक ने अपने साथी को गाली दी और उसे अपने पास बुलाया। गाली देने की बात से आरोपी नाराज हो गया. दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार निकाल लिया और शिवनंदन साहू के गले पर लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी.
मृतक ने आरोपी की धमकी का विरोध किया। उसने कथित तौर पर आरोपी से कहा कि वह उसे कैसे जान से मारेगा. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. आरोप है कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से शिवनंदन साहू के गले पर जोरदार वार कर दिया. हमले में उसके गले में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा.
वारदात के बाद शराब भट्ठी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने वारदात को देखा. लेकिन इससे पहले कि आरोपी को पकड़ा जा सके. वह मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया. धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल शिवनंदन साहू की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की जानकारी मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और आसपास मौजूद लोगों से वारदात के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस ने मृतक के शव को आवश्यक प्रक्रिया के लिए भेजा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पुलिस को वारदात के पीछे गाली-गलौज और आपसी विवाद की बात सामने आई है. हालांकि मर्डर की असल वजह और वारदात के दौरान मौके पर मौजूद हालात की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी. पुलिस आरोपी की पहचान और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी है.
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से किसी तरह का विवाद था या वारदात अचानक हुए विवाद के बाद हुई. इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. ताकि वारदात की पूरी कड़ी को समझा जा सके वारदात शराब भट्ठी परिसर के अंदर होने की वजह से पुलिस आसपास के लोगों और संभावित चश्मदीदों के बयान भी दर्ज कर सकती है. साथ ही वारदात से जुड़े अन्य भौतिक सबूतों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है.
इस वारदात के बाद देवरीखुर्द और तोरवा क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है/ 56 साल के ऑटो ड्राइवर की इस तरह हत्या किए जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए जरुरी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ने और धमकी का विरोध किए जाने के बाद धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि मर्डर के पीछे की पूरी वजह का खुलासा आरोपी की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा पुलिस की डिटेल जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?