छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने किया खुद के खर्च से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना कराने का एलान
Chhattisgarh's first Panchayat and Rural Development Minister Amitesh Shukla announced that he would install the statue of Father of the Nation Mahatma Gandhi at his own expense.
गरियाबंद/जेन्जरा : गरियाबंद जिले में राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेंजरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को उपद्रवी द्वारा खंडित किए जाने की घटना ने पूरे इलाके का माहौल गर्म कर दिया.
इस मामले में जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने दुःखी होकर शोक व्यक्त करते हुए शासन के प्रति निंदा जताते दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा देने की निर्देश दिया. और तत्काल प्रभाव से महात्मा गांधी जी के नए प्रतिमा अपने खुद के खर्च से स्थापना करवाने के लिए घोषणा की.
बता दें कि ग्राम पंचायत जेन्जरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को वर्ष 2019 में तत्कालीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल द्वारा अनावरण किया गया था. तब से हर साल ग्रामीण यहां गांधी जयंती मनाते हैं.और राष्ट्रपिता के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते रहे हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं. उनके विचारों और आदर्शों का अपमान किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.” उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



