शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने नंबर ब्लॉक किया तो नए नंबरों से करने लगा कॉल, घर में घुसकर की गंदी हरकत, आरोपी लंबोदर गिरफ्तार

Even after marriage, the boyfriend is not leaving her alone, when the girlfriend blocks his number, he starts calling from new numbers, enters the house and does obscene acts, accused Lambodar arrested.

शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने नंबर ब्लॉक किया तो नए नंबरों से करने लगा कॉल, घर में घुसकर की गंदी हरकत, आरोपी लंबोदर गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में महिला थाना रायगढ़ ने छेड़खानी और लगातार परेशान करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान लम्बोदर भोय उम्र 33 साल निवासी तिलाईपारा समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ़ के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई 2026 को पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी. शादी से पहले उसकी आरोपी लम्बोदर भोय से बातचीत होती थी. लेकिन शादी के बाद उसने आरोपी से ब्रेकअप ले लिया था. और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था.
इसके बावजूद आरोपी लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला को फोन कर परेशान करता रहा. वह बार-बार कॉल कर दबाव बनाता था और मना करने के बावजूद संपर्क करने की कोशिश करता रहा. यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा. जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई. 18 मई 2026 की शाम को पीड़िता घर पर अकेली थी. आरोपी अचानक उसके घर पहुंच गया. उसने गलत नीयत से छेड़खानी करने की कोशिश की. पीड़िता के शोर मचाने पर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.
घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 49/2026 के तहत धारा 331(4), 74 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई.
पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. मामले की आगे की जांच जारी है.
आरोपी
लंबोदर भोय पिता प्रहलाद भोय उम्र 33 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t