बेटी से दुष्कर्म के बाद नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का नया खुलासा, नाबालिग का फर्जी आधार बनाने वाली महिला और बच्चा खरीदने वाला दोनों गिरफ्तार
New revelation regarding the sale of a newborn following the rape of a daughter; both the woman who created a fake Aadhaar card for the minor and the buyer of the baby have been arrested.
रायपुर : रायपुर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे दो बार गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रसव कराने और नवजात शिशु को अवैध तरीके से बेचने के मामले में न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नवजात बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है. सुरक्षा और समुचित देखभाल के लिए उसे मातृछाया संस्था, रायपुर में रखा गया है. इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना न्यू राजेंद्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 289/2026 में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. उनसे पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता के नवजात बच्चे को पंखाजूर, जिला कांकेर निवासी सुब्रत बिश्वास के पास बेच दिया गया था. वहीं पीड़िता की उम्र ज्यादा दर्शाने के लिए कोतवाली क्षेत्र की निवासी पूनम सागरिया ने मोबाइल फोन के जरिए उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था.
तकनीकी सबूतों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में न्यू राजेंद्र नगर पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी. पुख्ता खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने सुब्रत बिश्वास और पूनम सागरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में सुब्रत ने नवजात को खरीदने और पूनम ने मोबाइल फोन से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की बात काबुल कर ली. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
दो मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. पुलिस के मुताबिक इन मोबाइल का इस्तेमाल मामले से संबंधित गतिविधियों में किया गया था. जब्त मोबाइल और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है. पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.
गिरफ्तार आरोपी
सुब्रत बिश्वास उम्र 32 साल निवासी पीबी-34, प्रेम नगर कापसी, थाना पखांजूर, जिला कांकेर छत्तीसगढ़
पूनम सागरिया निवासी एसबीआई एटीएम के पास, प्रकाश किराना दुकान के सामने, कालीबाड़ी, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



