उपजेल में अवैध वसूली का पर्दाफाश, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए प्रहरी का वीडियो वायरल, संतोष तिवारी सस्पेंड, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन
Illegal extortion in the sub-jail exposed, video of a police officer accepting a bribe of 50,000 rupees goes viral, Santosh Tiwari suspended, jail administration under scrutiny.
मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ उपजेल से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रहरी कथित तौर पर “राधे-राधे” बोलते हुए रिश्वत की रकम जेब में रखते नजर आ रहा है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक ने प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी पर विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित करने और उनसे अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि एक विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की वसूली की गई. पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है. जिसके सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने प्रहरी संतोष तिवारी को सस्पेंड कर दिया है. वहीं मामले की जांच शुरु कर दी गई है. इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.
ऐसे में प्रश्न उठता है कि, जेलें सुधारगृह हैं या फिर अवैध वसूली का अड्डा बन गई हैं? ऐसे में अब देखना होगा कि, राधे- राधे बोलकर वसूली करने वाले प्रहरी संतोष तिवारी पर जेल प्रशासन क्या कार्रवाई करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



