जायदाद के लिए बेटे ने माता-पिता, भतीजा-भतीजी की निर्मम हत्या का पलिस ने किया खुलासा, बेटे और पोते ने ही मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Police revealed the brutal murder of parents, nephew and niece by son for property. Son and grandson together attacked them with an axe and killed them.

जायदाद के लिए बेटे ने माता-पिता, भतीजा-भतीजी की निर्मम हत्या का पलिस ने किया खुलासा, बेटे और पोते ने ही मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

जांजगीर : जांजगीर जिले के गांव भावतरा में बीती रात पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी मामले को लेकर चार लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के मृतक के ही बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को गिरफ्तार में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भावतरा निवासी मेदनी प्रसाद कश्यप उम्र 70 साल उनकी पत्नी कांति बाई, नाती पीतांबर उम्र 17 साल और नतनी मोगरा (मुख बाधित) बुधवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर सो गए थे, सुबह करीब 7:30 बजे जब एक परिजन घर पहुंचा तो सामने का दरवाजा बंद मिला. उसने पीछे से जाकर देखा तो चारों खाट पर मृत हालत में पड़े थे. इसके बाद घटना की खबर सरपंच राजा राम कश्यप के जरिए पुलिस को दी गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया. जांच के दौरान घर के पीछे बाड़ी के रास्ते संदेही सोनसाय के घर का पता लगाया. आरोपी के घर पर ताला लगा था. जिसे तोड़ने पर हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद की गई.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोन साय कश्यप का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसने 17 साल पहले अपने छोटे भाई की भी निर्मम हत्या की थी. जिस मामले में वह 15 साल जेल में रहा और दो साल पहले ही वह जेल से छूटकर घर आया था.
गांव के सरपंच राजा राम कश्यप ने बताया कि मेदनी कश्यप के पास करीब 7 एकड़ जमीन है. उसके तीन बेटे थे. बड़े बेटा सोना राम ने आत्महत्या कर ली थी. दूसरे बेटे सोन साय ने पूनऊ राम की हत्या कर दी. जिसके आरोप में वह जेल गया था. वहां से वापस आने के बाद परिवार में आना जाना शुरू कर दिया. मेदनी कश्यप अपने दोनों मृत बेटे के बच्चों पीताम्बर कश्यप उम्र 17 साल और नातिन कुमारी मोगरा 13 साल को अपने पास रखकर पालन पोषण कर रहा था. सब कुछ सामान्य दिख रहा था. लेकिन सोन साय अपने अंदर पारिवारिक द्वेष रखता था. पैतृक संपत्ति अपने पास रखने खानदान को खत्म करने की बात कहता था. इसी द्वेष में बुधवार रात उसने अपने बेटे डाकेश्वर उर्फ गोलू के साथ मिलकर अपने माता पिता, भतीजे और भतीजी की हत्या कर दी.
पैतृक सम्पत्ति के विवाद की वजह से भवतरा गांव मे एक परिवार खत्म हो गया. मेदनी कश्यप, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई नहीं बचा है. ग्रामीणों ने आपसी मदद से अंतिम संस्कार किया, वहीँ पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने और हत्या के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में है.
मृतकों की पहचान
मेदनी प्रसाद कश्यप उम्र 65 साल
पत्नी शांति बाई 62 साल
नाती पीताम्बर कश्यप उम्र 17 साल
नातिन कुमारी मोगरा 13 साल
आरोपी
गोलू कश्यप पिता सोनसाय कश्यप
सोनसाय कश्यप
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t