गरियाबंद में कमार युवक ने किया कीटनाशक दवा का सेवन, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने खबर मिलते ही फौरन अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
In Gariaband, a young man from the Kamar tribe consumed pesticide; upon receiving the information, a police patrol team immediately rushed him to the hospital and saved his life.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में ग्राम बारुका के कमारपारा के एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था. खबर मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक धनेंद्र बंजारे राजेन्द्र रात्रे वाहन चालक रामानंद निषाद व भानुप्रताप ठाकुर के द्वारा युवक को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कीटनाशक सेवन करने वाले युवक का नाम हीरालाल धनुर्धारी बताया गया है. जो ग्राम बारुका के कमारपारा का निवासी है. जिसने बीती रात कीटनाशक का सेवन कर लिया था. फिलहाल जहर सेवन की वजह साफ नहीं है. जिला अस्पताल के डॉक्टर हरीश चौहान के मुताबिक युवक की हालत स्थिर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



